{"_id":"68f39f624e07ba9e0c045861","slug":"woman-dies-in-auto-bike-collision-in-narkhi-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-158807-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नारखी में ऑटो-बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नारखी में ऑटो-बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत
Sat, 18 Oct 2025 07:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- नारखी थाना क्षेत्र के बरतरा के पास हुआ हादसा, टेंपो सवार अन्य लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र में ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद आगरा रेफर की गई एक वृद्ध महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
नारखी के बरतरा के पास शुक्रवार दोपहर एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। रामादेवी (65), निवासी गणेशपुर, फरिहा की इसमें मौत हो गई। रामादेवी अपनी बहन अनारों देवी के नाती के निधन पर फिरोजाबाद जा रही थीं। उनका टैंपो बरतरा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
टेंपो में सवार आठ लोगों में से चार घायल हो गए। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टैंपो चालक घायलों को जिला अस्पताल लाया और खुद भी वहां से चला गया। अस्पताल में रामादेवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर से आगरा रेफर कर दिया गया। हालांकि, आगरा ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका के तीन बेटी और छह बेटे हैं, जो मां की मौत से बिलख पड़े। परिजनों में चीख-पुकार मची हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने टैंपो चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
न्यू रामगढ़ में बाइक सवार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के न्यू रामगढ़ में हुए एक पुराने सड़क हादसे के शिकार बुजुर्ग ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। राजा बाबू (70) निवासी न्यू रामगढ़ गली नं. चार, उत्तर चार अक्तूबर की शाम अपनी साइकिल पर सवार होकर राजा का ताल स्थित नेक्सा कंपनी पर काम करने जा रहे थे। उत्तर के रहना नाला रोड, इंद्रा नगर के पास उन्हें एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए थे। राजा बाबू को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें आगरा एसएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें वहां से एक निजी अस्पताल ले गए। शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। संवाद