फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman died after falling on the road while filling water

Firozabad News: पानी भरते समय सड़क पर गिरकर महिला की मौत

Wed, 07 Jun 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 07 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman died after falling on the road while filling water
फिरोजाबाद। थाना नारखी के गौंछ में सोमवार को पानी भरते समय गिर कर हुई महिला रजनी की मौत के मामले में मायका पक्ष ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन



थाना नारखी के गौंछ में रजनी (30) पत्नी जितेंन्द्र की ट्यूबबेल से पानी लाते समय संदिग्ध परिस्थिति में सड़क पर गिर कर मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मायके पक्ष ने मृतका रजनी के ससुरालीजनों पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। भाई संतोष निवासी मैनपुरी ने बताया कि ससुरालजन इससे पूर्व भी रजनी के साथ कई बार मारपीट कर चुके थे। मंगलवार को बहनोई जब काम करने भट्ठे पर चला गया तब ससुरालियों ने पीटकर हत्या कर दी। भाई ने तहरीर पुलिस को दी है। एसओ प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की पड़ताल कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका ने अपने पीछे दो मासूम बालकों को भी रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed