फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   woman committed suicide by consuming poison In Firozabad troubled by threats of moneylender

Firozabad: सूदखोर से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान, मुकदमा दर्ज; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 03 Aug 2024 07:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 07:21 PM IST
सार

सुहागनगरी में सूदखोर से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
woman committed suicide by consuming poison In Firozabad troubled by threats of moneylender
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सूदखोर की धमकी से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला ने शनिवार दोपहर तीन बजे जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सूदखोर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर का है। यहां की निवासी चूड़ी जुड़ाई मजदूर मुन्नालाल की पत्नी मिथलेश (45) ने एक वर्ष पूर्व पड़ोसी रामनरेश यादव से 10 हजार रुपये 10 प्रतिशत ब्याज प्रत्येक माह की दर से उधार लिए थे। आरोप है कि शुक्रवार को रामनरेश उसके घर पर पहुंचा और डेढ़ लाख रुपये बकाया होने की बात कहकर गाली गलौज करने लगा। 
विज्ञापन


जब महिला ने अभी रुपये नहीं होने की बात कही तो उसने पति और बच्चों को मरवाने की धमकी दी। इससे परेशान महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। शनिवार दोपहर मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर उत्तर थाना इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। सूदखोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed