फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wind speed increased, temperature dropped

Firozabad News: हवा की गति बढ़ी, तापमान में गिरावट

Thu, 05 Dec 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 05 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wind speed increased, temperature dropped
फिरोजाबाद। जिले के मौसम में बदलाव आया है। बुधवार को धूप तो निकली, लेकिन हवा की गति बढ़ने से सर्दी का एहसास बढ़ गया। ऐसे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई। अब मौसम वैज्ञानिक अब लगातार तापमान गिरने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच दिसंबर माह के शुरू होते ही तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गया। लेकिन अब फिर से मौसम में बदलाव आ गया है। एक और दो दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 3 और 4 दिसंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। ऐसे में सुबह-शाम तो ठंड महसूस हुई, लेकिन दिन में धूप चटक रही। लेकिन अब न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और अधिकतम में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आते ही मौसम ठंडा होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम ठंडा होने के साथ ही हवा चलती रही। लोगों को अन्य दिनों के मुकाबले ठंड ज्यादा महसूस की गई।
हवा चलने से लोगों को रात के कोहरे से राहत मिली। सुबह सात बजे धूप निकली। दिनभर धूप निकली, लेकिन 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही।
हवा चलने के कारण बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 46 फीसदी दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. ओमकार यादव ने बताया कि अब लगातार तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed