फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Will the voters of Jasrana assembly be able to break the record of the last election?

जसराना विधानसभा के मतदाता क्या पिछले चुनाव के रिकार्ड को तोड़ पाएंगे

Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Will the voters of Jasrana assembly be able to break the record of the last election?
फिरोजाबाद। जिले की जसराना विधानसभा क्षेत्र में 1977 के चुनाव में सबसे कम 43.38 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। जबकि 2017 में इसी विधानसभा के मतदाताओं ने आजादी से अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 67.62 प्रतिशत मतदान किया था।
विज्ञापन

जिले की जसराना विधानसभा की बात करें तो यहां यादव एवं लोधी राजपूत मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। यहां से सपा के रामवीर यादव लगातार तीन बार विधायक चुने गए गए। लेकिन 2007 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने वाले रामवीर यादव को निर्दलीय रामप्रकाश यादव ने हरा दिया था। 2012 का चुनाव फिर से रामवीर यादव जीते। 1977 में जब सबसे कम मतदान हुआ उस समय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलवीर सिंह चुनाव जीते थे। बलवीर सिंह को 28471 मत तथा प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के विश्नूदयाल को 17034 मत मिले थे।
विज्ञापन

जबकि इस विधानसभा में सबसे बड़े अंतर से जीत 2017 के विधानसभा चुनाव में हुई थी। इसमें 67.62 प्रतिशत मतदाता मतदान करने को घरों से निकले थे। इस चुनाव में भाजपा के रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी चुनाव जीते थे। पप्पू लोधी को 103426 मत मिले थे। जबकि सपा के शिवप्रताप यादव को 83098 मत मिले थे। रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने 20328 मतों के अंतर से शिवप्रताप यादव को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed