{"_id":"65283ff75842c5b3650cc624","slug":"will-not-allow-the-right-to-information-act-to-be-weakened-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-7066-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सूचना का अधिकार अधिनियम को कमजोर नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सूचना का अधिकार अधिनियम को कमजोर नहीं होने देंगे
Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सूचना का अधिकार टास्क फ़ोर्स के प्रदेश महासचिव रामनिवास यादव ने कहा यूपीए सरकार ने 12 अक्तूबर 2005 को सूचना का अधिकार अधिनियम बनाकर देश में लागू किया था। इसका उद्देश्य जनता को मालिकाना हक दिलाना, भ्रष्टाचार को उजागर करना, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनका कर्तव्य बोध कराना है। टास्क फोर्स इस काम को निरंतर जारी रहेगा।
टास्क फोर्स के ग्राम मोढ़ा स्थित कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार कानून बनने के बाद कई घपले एवं घोटाले उजागर हुए है। कई अफसरों को लापरवाही के कारण दंडित किया गया। मात्र 10 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। यह शुल्क नकद अथवा पोस्टल आर्डर के माध्यम से भेज सकते हैं। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, अनिल कुमार यादव तहसील संयोजक,अजय यादव नगर अध्यक्ष, सौरव अग्रवाल,राजेंद्र कुमार, मोहम्मद उमर फारूक, शैलेंद्र कुमार, राजकुमार शर्मा शामिल थे।