{"_id":"60a947148ebc3e25fc25e7b2","slug":"wife-stabbed-to-death-injured-herself-after-murder-firozabad-news-agr4927882104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर कर दी पत्नी की हत्या, हत्या के बाद खुद को भी किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू मारकर कर दी पत्नी की हत्या, हत्या के बाद खुद को भी किया घायल
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना एका के गांव दलेलपुर में शादी समारोह में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल पति को उपचार के लिए भेजा है।
थाना एका के गांव पतारा निवासी कुमरपाल एवं उसकी पत्नी सरला देवी में विवाद चल रहा है। विवाद के चलते दोनों काफी समय से अलग-अलग रह रहे हैं। पिछले दिनों कुमरपाल ने एक मकान बेचा था। मकान बेचने के बाद आए पैसे को लेकर पति एवं पत्नी में विवाद के बाद मारपीट हो गई। शनिवार को सरला शादी समारोह में कार्य करने दलेलपुर गई थी। कुमरपाल दलेलपुर पहुंचा और सरला देवी पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमला होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत की जानकारी होने पर पति ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल पति को उपचार के लिए भेज दिया।
पैसों के लेनदेन का चल रहा था विवाद
एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने कहा पति एवं पत्नी में मकान की बिक्री से आए पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। शादी समारोह के दौरान कुमरपाल ने चाकू मारकर सरला की हत्या कर खुद को घायल कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही घायल का उपचार कराया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।