फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wife absconded with cash and jewellery, husband pleaded for protection

Firozabad News: नकदी-जेवर लेकर फरार हुई पत्नी, पति ने सुरक्षा की लगाई गुहार

Fri, 20 Jun 2025 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 20 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Wife absconded with cash and jewellery, husband pleaded for protection
फिरोजाबाद। थाना रजावली के गांव रामनगर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उसकी शादी करीब 7 वर्ष पूर्व अनीता देवी निवासी बरपेटा असम से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे(एक 6 वर्षीय बेटी 5 वर्ष का बेटा) हैं। बीते 16 जून की शाम को अनीता देवी अचानक घर से लापता हो गई। पूछताछ और जांच के बाद पता चला कि वह गांव के ही युवक संदीप कुमार के साथ फरार हो गई है। अनीता देवी ने घर छोड़ने से पहले अपनी सास कमलेश देवी के साथ जमकर मारपीट की। उस समय राहुल घर पर मौजूद नहीं था। अनीता देवी बच्चों को छोड़कर 25,000 रुपये नकद और घर में रखे सोने-चांदी के गहने लेकर चली गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




मढिया नदिया में जमीन पर कब्जे को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष
सिरसागंज। सिरसागंज क्षेत्र के थाना नगला खंगर के ग्राम नगला मढिया नदिया निवासी आरती ने पुलिस को बताया कि 17 जून को उनके गांव के प्रदीप कुमार, परशुराम आबादी की जगह पर खंभे लगा रहे थे। आरती ने इसका विरोध किया तो प्रदीप और परशुराम ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान आरती के हाथ में बेलचा और सरिया लगने से मार कर घायल कर दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंची मालती देवी और रेनू ने भी जान से मारने की धमकी दी लेकिन वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हुई तो वे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरती देवी की तहरीर पर चारों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed