{"_id":"655e479f227fa563e00272c0","slug":"white-chaupela-and-panali-bangles-are-back-in-production-in-glass-factories-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-10616-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कांच कारखानों में फिर से आई सफेद चौपेला और पनाली चूड़ी की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कांच कारखानों में फिर से आई सफेद चौपेला और पनाली चूड़ी की बहार
Wed, 22 Nov 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लंबे समय से शहर के चूड़ी कारखानों में सफेद चौपेला एवं पनाली ब्रांड की चूड़ी का उत्पादन दोबारा शुरू हो गया है। चीन निर्मित बाेरोसिल कड़ा के प्रति महिलाओं का रूझान कम हाेने एवं शादी-सहालग के कारण सफेद चौपेला चूड़ी की डिमांड बढ़ी है।
सफेद चौपाला चूड़ी पर मोजेक कला के जरिए फैंसी कंगन तैयार किए जाते हैं। चीन आयतित बोरोसिल के कड़ा ने शहर के कारखानों में तैयार होने वाली काफी चौड़े आकार वाली इस चूड़ी डिमांड पर ब्रेक लगा दिए थे। लेकिन महिलाओं के बीच अब चीन आयतित बोरोसिल कड़ा की डिमांड नहीं है। वहीं सफेद चौपेला चू़डी को मोजेक कला(चूड़ी के ऊपर कांच के नग व मोती की पच्चीकारी)के जरिए फैंसी कड़ा बनाए जा रहे हैं। यही कारण है कि कारखानों में सफेद चौपेला चूड़ी की डिमांड बढ़ी है। कारखानेदार बिन्नी मित्तल और संजय जैन के अनुसार सफेद चौपेला चूड़ी की डिमांड लंबे समय बाद आई है।
पनाली चूड़ी की डिमांड भी
शहर के कारखानों से लुप्त हो चुकी पनाली चूड़ी भी शादी-सहालग के चलते रंग पर है। इस ब्रांड की चूड़ी पर खास किस्म के कटर से अलग-अलग डिजाइन कटिंग की जाती है। जिस पर गोल्डन पॉलिस के अलावा अन्य रंगों के जरिए सतरंगी चूड़ी तैयार होती है।