फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   When wife did not return from her parents' home, husband stabbed himself with a blade

Firozabad News: मायके से पत्नी के न आने पर पति ने अपनी गर्दन पर मारे ब्लेड

Thu, 28 Mar 2024 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 28 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
When wife did not return from her parents' home, husband stabbed himself with a blade
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में पत्नी के मायके से वापस न आने पर हुए विवाद के बाद पति ने गर्दन पर ब्लेड मार लिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने भर्ती कर लिया है। रामनगर निवासी दीपक चूड़ी की सिट का काम करते हैं। सोमवार को उसकी पत्नी रूबी को मायके वाले लेने को आ गए थे। दीपक ने पत्नी को भेजने से इन्कार कर दिया था। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि मायका पक्ष के लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। इसमें दीपक, उसकी मां मिथलेश, भाई गजेंद्र घायल हो गए थे। इसके बाद वह रूबी को अपने साथ ले गए। दीपक पत्नी को बुलाने मंगलवार को अपनी ससुराल गया था। मायके वालों ने रूबी को भेजने से इन्कार कर दिया। इस बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर दीपक ने अपने गले पर ब्लेड मार लिया। इससे वह घायल हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। दीपक को अस्पताल लाया गया। पता चलते ही उसके परिजन उसे उपचार को सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर आए। जहां उसे भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed