फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   When problem was not solved young man climbed tower

Firozabad: अधिकारियों के काटे चक्कर, लेखपाल ने मांगा सुविधा शुल्क...परेशान युवक टावर पर चढ़ा, ऐसे बची जान

Tue, 04 Mar 2025 11:19 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 04 Mar 2025 11:19 PM IST
सार

युवक आठ साल से तहसील के चक्कर लगा रहा था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। लेखपाल उससे सुविधा शुल्क मांग रहे थे। परेशान होकर युवक टावर पर चढ़ गया।

विज्ञापन
When problem was not solved young man climbed tower
टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में 8 साल से अपने पिता की संपत्ति में अपना नाम जुड़वाने के लिए भटक रहे युवक की समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह मंगलवार को रसूलपुर क्षेत्र में टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं था। करीब 45 मिनट बीतने के बाद समस्या के निदान का आश्वासन दिया गया। जब युवक टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन


थाना फरिहा के गांव गढ़ौरा निवासी प्रमोद चार भाई हैं। उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की संपत्ति में तीन भाईयों के नाम तो चढ़े हुए हैं। लेकिन उसका नाम नहीं चढ़ सका। इसके लिए वह पिछले आठ साल से लगातार अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा रहा था। कभी भी अधिकारियों ने उसकी समस्या का निदान नहीं किया। खतौनी में नाम सुधार के लिये कुछ लेखपालों ने उससे सुविधा शुल्क की मांग की थी।
विज्ञापन


जब पानी सिर से ऊपर निकल गया तो उसने अपनी समस्या के निदान कराने का दूसरा तरीका तलाश लिया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद बिजली घर के सामने टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर देख लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समझाने के करीब 45 मिनट बाद वह नीचे आने के लिए तैयार हुआ। नीचे आने के बाद प्रमोद ने बताया कि शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र में उसके पिता की संपत्ति है। जिसमें उसका नाम प्रमोद के स्थान पर शिव सिंह चढ़ गया है। जिसे ठीक कराने के लिए वह आठ साल से तहसील के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि कुछ लेखपालों ने समस्या का हल करने के लिए उससे सुविधा शुल्क की मांग की थी।


एडीएम विशुराजा ने बताया कि रसूलपुर क्षेत्र में एक युवक टावर पर चढ़ गया था। उसके पिता की संपत्ति की विरासत में नाम गलत हो गया था। उसकी समस्या का निदान कराया जा रहा है। युवक द्वारा जिन कर्मचारियों के नाम बताए गए हैं। उनके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed