{"_id":"537cf293e43b04194e950e9c82cffaf5","slug":"when-knocking-summer-water-crisis-deepened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की दस्तक होते ही गहराने लगा पेयजल संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की दस्तक होते ही गहराने लगा पेयजल संकट
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 02 Mar 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
गर्मी की दस्तक के साथ ही सुहाग नगरी में पेयजल संकट गहराने लगा है। आजाद नगर की आधा दर्जन गलियों में कई दिनों से पेयजल सप्लाई न होने से परेशान महिला-पुरुष जलकल विभाग पहुंचे। अफसरों ने लाइन चेक कराकर पेयजल आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया।
सुहाग नगरी की जनता को स्वच्छ व भरपूर मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने के नाम पर भले ही करोड़ों रुपये खर्च किए गए हों लेकिन शहर में आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। कई क्षेत्र तो टैंकरों से होने वाली आपूर्ति पर निर्भर हैं तो शहर से जुड़ी 13 ग्रामसभा, नई आबादी के क्षेत्रों में लोग प्राइवेट सबमर्सिबल से पानी मोल खरीद कर पीने को मजबूर हैं। गर्मियों की दस्तक होते ही पेयजल संकट फिर गहराने लगा है। पेयजल समस्या के निदान के लिए शहर की जनता जलकल विभाग पहुंचना शुरू हो गई है। बुधवार को आजाद नगर की दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष जलकल विभाग पहुंचे। महिलाओं का कहना है कि आजाद नगर की पांच-छह गलियों में कई दिनों से पानी नहीं आया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राधेराम, रामप्रकाश, गंगादीन, राकेश, अर्चना, दीपादेवी, सिद्धश्री, गुड्डी देवी, ममता, रतन देवी, मीना देवी मौजूद थीं।