{"_id":"6769abdebbba0593720c14d4","slug":"weather-changed-cold-increased-due-to-light-drizzle-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-139530-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बदला मौसम, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बदला मौसम, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी
Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घटाएं घिरने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, इससे सर्दी बढ़ गई। सर्दी के बढ़ने के साथ शाम को बाजार भी समय से पहले ही बंद हो गए। हर कोई सर्दी से बचाव का इंतजाम करने में जुट गया। क्यों कि यदि बारिश हुई तो फिर सर्दी में और बढ़ोत्तरी होगी। दिसंबर के तीन सप्ताह बीतने के बाद भी सर्दी ज्यादा नहीं थी। सुबह एवं शाम को सर्दी पड़ने के साथ दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही थी, लेकिन सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इस कारण धूप कम ही दिखाई दी। यही कारण रहा की सर्दी में इजाफा हो गया। शाम होते-होते हल्की बारिश होने के साथ ही सर्दी भरी हवाएं चलने के कारण सर्दी काफी बढ़ गई। हर कोई सर्दी से बचाव का इंतजाम करता दिखाई दिया।
नगर निगम की ओर से शहर में स्थापित किए गए रैन बसेरों में गरीब बेसहारा लोग शरण पाते दिखाई दिए। वहीं कई स्थानों पर लोग कूड़ा कचरा जलाकर गर्मी पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। सर्दी बढ़ने के साथ बाजार में गरम कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ गई। हर कोई सर्दी से बचाव का इंतजाम करता दिखाई दिया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि मौसम में बदलाव होने के संकेत मिले है। हल्की बारिश के साथ सर्दी में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोहरा गिरा तो आलू की फसल के लिए बढ़ी सर्दी मुसीबत बढ़ाने का काम करेगी।