{"_id":"64aefaa9a9c4b899bc04fe04","slug":"waterlogging-on-the-roads-due-to-rain-people-are-getting-upset-firozabad-news-c-169-1-sagr1027-360-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बारिश से सड़कों पर जलभराव, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बारिश से सड़कों पर जलभराव, लोग हो रहे परेशान
Thu, 13 Jul 2023 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज बारिश ने नगर में जलभराव कर दिया। चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। निकासी न होने से चारों तरफ पानी भरा हुआ है।
रोजाना हो रही बारिश से जलभराव के साथ निचले इलाकों में लोगों को राह निकलने में भी परेशानी हो रही है। गंदगी और कीचड़ से होकर लोगों को निकलना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में तो मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है। मुस्तफाबाद मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से लोगों को रास्ता निकलने में काफी दिक्कतें हो रही है। यहां से मोहल्लों को जाने वाले मार्गों में भी पानी भरा है। इसके साथ ही पंजाबी कॉलोनी, यादव कॉलोनी के साथ ही अन्य मोहल्लों में भी जल भराव से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
इधर बुधवार दोपहर को बारिश के बाद निकली तेज धूप ने मौसम में उमस और बढ़ा दी। इससे लोगों को भारी घुटन महसूस हुई। उमस और तेज धूप के चलते लोगों के शरीर से पसीना निकलना बंद नहीं हुआ। बारिश और उमस के मौसम में बिजली की अघोषित कटौती ने भी जनता को बेहाल कर दिया है। लोगों ने इस मौसम में विद्युत आपूर्ति बहाल रखने की विभागीय अधिकारियों से मांग की है। वहीं जनता ने पालिका प्रशासन से लोगों को जल भराव से निजात दिलाने की मांग की है।