फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Water will be available in abundance, Rs 24 crore will be spent

Firozabad News: भरपूर मिलेगा पानी, खर्च होंगे 24 करोड़

Wed, 28 Aug 2024 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 Aug 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Water will be available in abundance, Rs 24 crore will be spent
फिरोजाबाद। एक दर्जन से अधिक इलाकों में लंबे समय से चल रही पीने के पानी की समस्या के निदान के लिए नगर निगम प्रशासन ने पुख्ता कार्य योजना बना ली है। कार्ययोजना को धरातल पर लाने के लिए करीब 24 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। प्रस्तावित कार्यों को बुधवार को होने वाले निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।नगर निगम क्षेत्र के मोहल्ला गणेश नगर, लक्ष्मीनगर, जैन नगर खेड़ा, नगला भाऊ, दतौजी कला और दुर्गेश नगर के अलावा कश्मीरी गेट आदि क्षेत्र लंबे समय से निर्बाध पेयजलापूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। इन इलाकों में आबादी क्षेत्र बढ़ जाने के कारण पूर्व में स्थापित पेयजलापूर्ति के प्रबंधों पर अतिरिक्त बोझ भी है। लेकिन संकटग्रस्त क्षेत्रों में जल्द ही निर्बाध व पर्याप्त जलापूर्ति के लिए पुख्ता प्रबंध होंगे। निगम के जलकल विभाग ने लगभग 24 करोड़ की लागत वाली कार्य योजना तैयार की है। कार्ययोजना के तहत वंचित क्षेत्रों में नये नलकूप स्थापना के साथ ही सीडब्ल्यूआर निर्माण कराया जाएगा। जबकि पाइप लाइन के अभाव में टैंकर व खरीद कर पानी पी रहे कई इलाकों में लगभग 10 किलोमीटर लंबी नई पाइप लाइन डाली जाएगी। इन सभी लगभग 24 करोड़ की लागत वाले 14 कार्यों के प्रस्ताव बुधवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में रखे जाएंगे।
विज्ञापन

---
निर्बाध जलापूर्ति के लिए होने वाले कार्य
-गणेशनगर पार्क में 1000 किलोलीटर की क्षमता का ओवर हेड टैंक एवं झील की पुलिया से गणेश नगर तक 2000 मीटर लंबी पाइप लाइन।
-नगला बरी पर 1500 किलोलीटर की एक नई वाटर ओवर हेड टैंक।
-दतौजी खुर्द एवं वार्ड संख्या 18, कश्मीरी गेट और दुर्गेश नगर में तीन नए नलकूप की स्थापना।
-आधा दर्जन वंचित क्षेत्रों में करीब 10 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइप लाइन का काम।
---
शहर में निर्बाध जलापूर्ति के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। बोर्ड बैठक के जरिये कार्ययोजना का अनुमोदन लिया जाएगा।
रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed