फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Water treatment plant remained closed for five hours, drinking water supply disrupted

पांच घंटे बंद रहा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल आपूर्ति बाधित

Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water treatment plant remained closed for five hours, drinking water supply disrupted
रफ़रोजाबाद ! कुछ क्षेत्रों में बिजली नहीं आने के कारण हुआ पानी का संकट टैंकर से पानी भरते क्षेत्र? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सैलई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट मंगलवार को करीब पांच घंटे बंद रहा। शाम की आपूर्ति बाधित होने से शहर में पानी का संकट खड़ा हो गया तो सुबह भी बिजली आपूर्ति नहीं होने से अधिकांश मोहल्लों में गंगाजल की आपूर्ति बाधित रही। जलकल विभाग ने टैंकरों से आपूर्ति कराई। हालांकि डिमांड अधिक होने के कारण टैंकर भी समय से नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

शहर को जेड़ाझाल परियोजना के तहत गंगाजल की आपूर्ति मिलती है। इसके लिए जल निगम द्वारा सैलई पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। इसे रैपुरा बिजलीघर से सप्लाई दी जाती है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बाधित होने से प्लांट बंद हो गया, जो दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक बंद रहा।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे प्लांट बंद होने के कारण शहर को शाम चार बजे दी जाने वाली पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह बिजली और शाम को प्लांट बंद होने से मंगलवार को शहर में पानी का संकट रहा। इस बीच जलकल और जल निगम के अफसर विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
सुबह करीब 11 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण प्लांट बंद रहा था। इससे शाम को पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार से यथावत पानी की आपूर्ति की जाएगी।
दिनेश चंद्र शर्मा सहायक अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed