फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water supply, protest in firozabad

पानी को लेकर हाईवे पर उतरीं महिलाएं, लगाया जाम

Sat, 10 Aug 2019 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
water supply, protest in firozabad
आसफाबाद क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर चौराहे पर जाम लगाकर बेठीं महिलाएं। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पांच दिन से प्यासी आसफाबाद की जनता का शुक्रवार शाम को धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने आसफाबाद चौराहे पर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी तो जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची। समस्या का निस्तारण का अश्वासन देकर पुलिस ने जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

नाला सफाई के दौरान आसफाबाद रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रहीं नलकूप की लाइन टूट गई थी। इसको लेकर आसफाबाद, हाथी गली, यादव नगर, इमरतीनगर, प्रभात नगर की पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई। पानी न आने के कारण करीब 10 हजार वाली आबादी वाले इन क्षेत्रों में पानी का संकट खड़ा हो गया। पाइप लाइन टूटी होने की जानकारी नगर निगम को दी। पिछले त
विज्ञापन

ीन दिन से पहुंच रही टीम आज तक पाइप लाइन को ठीक नहीं कर सकी। शुक्रवार शाम को नारेबाजी करते हुए हाईवे स्थित आसफाबाद चौराहे पर पहुंच गए। नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर रसूलपुर थाने का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने कुसुमादेवी, मिथलेश, ब्रजेशदेवी, संजूदेवी, गायत्री आदि को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम खुलवाने पहुंची पुलिस की बात तो मान ली, लेकिन चेतावनी दी कि यदि शनिवार सुबह सात बजे तक लाइन को ठीक नहीं किया गया और क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं दी गई तो फिर से हाईवे जाम कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed