फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Water supply affected due to lack of electricity

Firozabad News: बिजली न मिलने से जलापूर्ति प्रभावित

Mon, 26 May 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Water supply affected due to lack of electricity
नंदपुर में इंटेक प्लांट का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। सोर्स: नगर निगम।
फिरोजाबाद। दो दिन से इंटेक प्लांट से जलापूर्ति प्रभावित होने की सूचना के बाद महापौर,नगर आयुक्त जलकल अधिकारियों के साथ नंदपुर पहुंचे। इंटेक प्लांट पर बिजली आपूर्ति में कट लगने की वजह से बीते दो दिन से शहर में जलापूर्ति प्रभावित है। महापौर ने बिजली विभाग व कार्यदायी संस्था को निर्बाध जलापूर्ति के लिए समुचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार और शनिवार की शाम आई आंधी के कारण नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण प्लांट पर जलशोधन एवं पंपिंग का काम ठप हो गया। इसका असर शनिवार और रविवार को शहर में जलापूर्ति पर पड़ा। शहर में पेयजल किल्लत की बात सामने आने पर महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त ऋषिराज जलकल व जल निगम अफसरों के साथ नंदपुर स्थित प्लांट पर पहुंचे। वस्तुस्थिति की जानकारी के बाद महापौर ने बिजली विभाग व जल निगम अफसरों को नंदपुर प्लांट से निर्बाध जलापूर्ति के मद्देनजर समुचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एक्सईएन जलकल तारकेश्वर पांडेय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed