फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water problems

वर्षाकाल नजदीक कछुआ गति से चल रही तालाबों की खुदाई

Sat, 29 Jun 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
water problems
नगर निगम में जलनिगम के अधिकारियों की बैठक करती महापौर नूतन राठौर और नगर आयुक्त। अमर उजाला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। वर्षा जल संरक्षण को लेकर चल रही तालाब खोदाई कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। जिले में तीस जून तक 261 तालाब खोदाई की लक्ष्य पूर्ति अभी भी कोसों दूर है। ताजा स्थिति के अनुसार अभी तक महज 113 तालाबों की खोदाई का कार्य पूर्ण हुआ है।
विज्ञापन

मटीरियल के लिए जरूरी धनराशि नहीं होने के कारण तालाब निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है।
जिले में वर्षा जल संरक्षण के लिए तैयार की गई तालाब खोदाई संबंधी कार्य योजना कछुआ गति से चल रही है। जिले में तीस जून तक 261 नए तालाब निर्माण का लक्ष्य निर्धारित था।
विज्ञापन

नए तालाबों के निर्माण के लिए 30 जून अंतिम तिथि थी। लेकिन अभी तक महज 113 तालाबों की खोदाई हो सकी है। खोदे गए तालाबों की बाउंड्री और सीढ़ी का कार्य जरूरी धनराशि के अभाव में अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाकवार खोदे गए तालाब
ब्लाक लक्ष्य खोदे गए तालाब
अरांव 20 14
एका 36 18
फिरोजाबाद 30 03
जसराना 27 12
खैरगढ 19 11
मदनपुर 44 22
नारखी 22 08
शिकोहाबाद 23 03
टूंडला 40 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed