फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   WATER PROBLEM

गैस पाइप लाइन डालते समय टूटी पाइप लाइन फूटी जलधारा

Wed, 26 Aug 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
WATER  PROBLEM
जलेसर रोड पर पानी की पाइप लाइन फटने के बाद बर्बाद होते हुए पानी को भरते क्षेत्रीय लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गेल इंडिया द्वारा जलेसर रोड पर गैस की पाइप लाइन डालते समय जलकल विभाग की प्लास्टिक की चार इंची लाइन टूट थी। जिसको ठीक करने का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। गेल इंडिया द्वारा जलेसर रोड पर गैस की पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार रात पाइप लाइन डालने के दौरान रामकृष्णनगर के समीप पानी की पाइप लाइन टूट गई थी। जिसकी जानकारी मंगलवार को जलकल विभाग के अधिकारियों को हो सकी थी। पाइप लाइन ठीक करने का कार्य मंगलवार से शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं पाइप लाइन जमीन के काफी अंदर होने के कारण उसको मंगलवार देर शाम तक ठीक नहीं किया जा सका। बुधवार सुबह लाइन ठीक करने का कार्य फिर से शुरू किया गया। सहायक अभियंता शिवराज वर्मा ने बताया कि जमीन के अंदर से दो पाइप लाइन गई है। आठ इंची की लाइन लोहे की है जबकि चार इंजी की लाइन प्लास्टिक की है। जो लीकेज हुई है। लीकेज लाइन को ठीक किया जा रहा है। गेल इंडिया को पत्र लिखकर मुआवजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed