{"_id":"5f09f0228ebc3e637e5c6c66","slug":"water-problem-firozabad-news-agr4500421129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ स्थानों पर लीकेज मिली पाइप लाइन, 17 खुले कनैक्शन कराए बंद संवाद न्यूज एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ स्थानों पर लीकेज मिली पाइप लाइन, 17 खुले कनैक्शन कराए बंद संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दूषित पानी की आपूर्ति रोकने के लिए जलकल विभाग द्वारा शनिवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आठ स्थानों पर पाइपलाइन लीक मिली तो 17 स्थानों पर खुले मिले कनेक्शनों को बंद कराया गया।
स्वच्छता अभियान और दूषित पानी की आपूर्ति को रोकने के लिए शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए है। इसको लेकर शनिवार को जलकल विभाग के एक्सईएन चंदन सिंह और सहायक अभियंता शिवराज वर्मा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जलकल विभाग के अधिकारियों को मोहल्ला सैलई, मोहल्ला टापाकलां, कटरा, जोशियान, रामनगर, आजादनगर, नई बस्ती तथा नगला विश्नू में छोटेलाल स्कूल के समीप पाइप लाइन लीक मिली।
जलकल विभाग के कर्मचारियों ने लीकेज को ठीक कराया। वहीं वार्ड संख्या 42 में पांच, वार्ड संख्या 19 में तीन, वार्ड संख्या 39 में तीन, वार्ड संख्या 43 में दो तथा वार्ड संख्या 51 में चार स्थानों पर खुले कनेक्शन मिलने पर बंद कराया गया। इसके साथ ही करबला और श्यामनगर में सैंपल लेकर पानी को चेक किया। जांच के दौरान पानी पीने योग्य पाया गया। जलकल विभाग के एक्सईएन चंदन सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक खुले कनेक्शन बंद नहीं किए है, वे कनेक्शन बंद करा लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।