फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   WATER PROBLEM

नरौरा बांध से पानी की सप्लाई रुकने के साथ ही झालगोपालपुर नहर में घटा पानी

Sat, 11 Jul 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
WATER  PROBLEM
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के बीच झालगोपालपुर नहर का जलस्तर घटकर ढाई फीट रह गया है। नहर में पानी कम होने के साथ ही शहर में गंगाजल की आपूर्ति का खड़ा होने की संभावना भी बढ़ गई है। ऐसे में जलनिगम के अधिकारी परेशान है।
विज्ञापन

शहर को गंगाजल की आपूर्ति देने के लिए नरौरा बांध से पानी की आपूर्ति दी जाती है, जो कासगंज जिले के नदरई गेट से होते हुए झालगोपालपुर पहुंचती है। नरौरा बांध से पानी की आपूर्ति रोक दी गई है। इससे शनिवार को झालगोपालपुर का पानी चार फीट से घटकर ढाई फीट रह गया। नहर में पानी घटते ही नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट भी बाधित हो गया।
विज्ञापन

नहर का पानी घटने पर जल निगम के अधिकारियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो बताया गया कासगंज के नदरई के समीप से गुजर रही नहर नहर में लाश मिली थी। इस कारण नरौरा बांध से आपूर्ति को बंद कराया गया था। नहर से लाश निकलवाने के साथ ही नरौरा बांध से पानी को छोड़ दिया गया, जो देर शाम झालगोपालपुर तक पानी पहुंच जाएगा। एक्सईएन राकेश कुमार ने बताया कि झालगोपालपुर नहर में पानी कम होने के कारण शाम की आपूर्ति कुछ क्षेेत्रों में प्रभावित हुई है। देर शाम तक नहर में पानी बढ़ने के साथ ही रविवार सुबह पर्याप्त आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed