{"_id":"5db848b98ebc3e015f568bf8","slug":"water-problem-firozabad-news-agr412694034","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं पाइप लाइन हुई लीकेज तो कहीं नलकूप हुए खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं पाइप लाइन हुई लीकेज तो कहीं नलकूप हुए खराब
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाई दूज पर नगर के 12 से अधिक मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया। मालवीय नगर और चिश्तीनगर में नलकूप खराब हो गया तो सम्राट नगर में पाइप लाइन फट जाने से सप्लाई बाधित रही। क्षेत्रीय लोगों को पानी की सप्लाई देने के लिए जलकल विभाग से टैंकरों को भेजा गया।
मालवीय नगर में लगा नलकूप मंगलवार सुबह खराब हो गया। जिससे वहां पानी का संकट खड़ा हो गया। त्योहार पर पानी न आने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों ने जलकल विभाग के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा दी। जलकल विभाग के अधिकारियों को जानकारी होने पर क्षेत्र में टैंकरों से पानी की सप्लाई भेजी गई। वहीं 60 फुटा चिश्तीनगर में जेड़ाझाल की पाइप लाइन लीकेज हुई तो नलकूप भी खराब हो गया। जिसके चलते लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।
उधर, सम्राट नगर में जेड़ाझाल की पाइप लाइन लीकेज होने की सूचना पर सम्राट नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में जाने वाली पानी की सप्लाई रोक दी गई। जिसके चलते लोगों को सुबह पानी नहीं मिल सका। क्षेत्रीय लोगों ने कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा दी। तब कहीं जाकर जलकल विभाग से पानी के टैंकरों से सप्लाई पहुंचाने के साथ ही नलकूप सही कराने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया।