फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water problem

केंद्रीय टीम ने जलशक्ति अभियान की समीक्षा की

Tue, 17 Sep 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
water problem
जलशक्ति अभियान की टीम से जुड़े अधिकारी निरीक्षण करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जलशक्ति अभियान की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार के पांच वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को जिले में दस्तक दी। अधिकारियों ने टूंडला में सॉकपिट, तालाब निर्माण का निरीक्षण एवं स्प्रिंकलर सेट योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की। संयुक्त निदेशक जल शक्ति अभियान राजीव कुमार, अजय प्रकाश, देवाशीष एवं एसके वर्मा सहित पांच सदस्यीय केंद्रीय अधिकारियों का एक दल मंगलवार को अचानक जिले में पहुंचा। जलशक्ति अभियान की समीक्षा को आए अधिकारियों ने सीधे विकास खंड टूंडला में दस्तक दी। उन्होंने ग्रामीणों व किसानों के यहां निर्माणाधीन सॉकपिट निर्माण कार्य देखा।
विज्ञापन

अधिकारियों के दल ने फु लायची में सॉकपिट निर्माण में मामूली रूप से तकनीकी कमी मिली। जिससे मौके पर ही दुरुस्त कराया गया। वहीं फिरोजाबाद के गांव मोढ़ा, प्रेमपुर-आनंदीपुर में तालाब निर्माण के अतिरिक्त खेत तालाब योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। टीम के साथ आए तकनीकी सदस्यों ने तालाब निर्माण की लागत कमी लाने से जुड़ी जरूरी जानकारी लाभार्थियों व ग्राम प्रधान को दी। टीम बुधवार को कोल्ड स्टोरेज में प्रस्तावित वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के सत्यता परखेंगे।
विज्ञापन

आज घर जाकर दस्तक देंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
फिरोजाबाद। बुधवार को जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित बच्चों की देखभाल के बारे में जानकारी देंगी। पोषण माह के अंतर्गत बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के ग्रोथ तैयार करने के साथ ही बच्चों के अभिभावकों को पोषण व ऊपरी आहार के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह के अनुसार पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed