फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Water level in Arind river increased due to rain, water entered the fields

बारिश से अरिंद नदी में जलस्तर बढ़ा, खेतों में घुसा पानी

Sun, 08 Aug 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Water level in Arind river increased due to rain, water entered the fields
जसराना- जसराना के नगला कुंड के पास खराब फसल को दिखाते किसान - फोटो : FIROZABAD
जसराना। लगातार बारिश के कारण अरिंद नदी में जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से थाना एका क्षेत्र के दो गांवों के किसानों की 50 बीघा से अधिक खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की फसल हो खराब हो गई है। किसानों ने फसल खराब होने पर शासन एवं प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

जसराना तहसील के गांव नगला फेरती एवं कुंड के पास से होकर अरिंद नदी गुजरती है। एक पखवाड़े से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी में पानी का स्तर बढ़ने से खेतों में पानी घुस गया। 15 दिन बाद भी खेतों में पानी भरा होने के कारण बैंगन की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। फसलें खराब होने से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। किसानों ने शासन एवं प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि बैंगन की खेती कर उसे अन्य जनपदों के साथ दिल्ली में ले जाकर बेचने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

इन किसानों की फसलें हुई खराब
राजवीर सिंह की दो एकड़, प्रवेश कुमार की एक एकड़, अमर सिंह की दो बीघा, विजयपाल सिंह की दो बीघा, लाखन सिंह चार बीघा, रघुनाथ सिंह की तीन बीघा, जयवीर सिंह की चार बीघा, अमरपाल सिंह तीन बीघा, साहब सिंह की दो बीघा, डोरीलाल की दो बीघा, पन्नालाल की दो बीघा, जमादार सिंह की दो बीघा, श्रीनिवास की दो बीघा फसल खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed