फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Water crossing the railway line to quench the throat

गला तर करने को रेलवे लाइन को पारकर ला रहे पानी

Fri, 02 Jul 2021 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Water crossing the railway line to quench the throat
फोटो...
विज्ञापन

गला तर करने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर ला रहे पानी
- लेबर कॉलोनी, नई आबादी शिवनगर में है पानी का संकट
-जलकल विभाग से लेकर मेयर तक लगाई गुहार, नहीं हुई कोई सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जुलाई माह की उमस भरी गर्मी के बीच लेबर कॉलोनी और नई आबादी शिवनगर क ी जनता जिंदगी को दांव पर लगाकर पीने का पानी लाने के लिए विवश है। विभागीय अफसर और सदर की सरकार को इनकी पीड़ा दिखाई नहीं दे रही। ये लोग रेलवे लाइन के पार स्थित मोदीनगर से पानी भरकर लाने के लिए मजबूर हैं। नई आबादी शिवनगर से मोदीनगर करीब आधा किलोमीटर दूर है। यह लोग पिछले दो वर्ष से क्षेत्र में पाइपलाइन डलवाने की मांग कर रहे है। लेकिन अभी तक इनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
नई आबादी लेबर कॉलोनी और शिव नगर में न तो पाइपलाइन है और न ही नलकूप। जबकि इन क्षेत्रों में सैंकड़ों परिवार निवास करते हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग पिछले करीब दो वर्ष से पानी के लिए संषर्घ कर रहे है। जलकल विभाग भले ही टैंकर भेजकर पानी की पूर्ति कराता हो। लेकिन उस पानी से इन लोगों का गुजारा नहीं हो रहा। मोदीनगर और नई आबादी लेबर कॉलोनी के बीच रेलवे लाइन है। जिसे पानी के लिए ये लोग प्रतिदिन सुबह और शाम पार करते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी महेंद्र सिंह, श्याम सिंह, पार्वती आदि का कहना है कि वह पिछले दो साल से पाइपलाइन डलवाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने जलकल विभाग के अफसरों से लेकर मेयर नूतन राठौर तक से गुहार लगाई है। पार्षद से भी कई बार कहा गया है, लेकिन आज तक समस्या का निदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन डलवाने का कार्य जल्द किया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई चल रही है। जिससे जनता को दिक्कत न हो। -रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed