फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water crisis,water conservation,water crisis firozabad,water conservation amarujala,jal sarakshan amarujala,amarujala news,amarujala firozabad news,water harvesting firozabad,water harvesting,water harvesting amarujala

जिले के 650 सरकारी भवनों में बनेगा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Thu, 04 Mar 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
water crisis,water conservation,water crisis firozabad,water conservation amarujala,jal sarakshan amarujala,amarujala news,amarujala firozabad news,water harvesting firozabad,water harvesting,water harvesting amarujala
फिरोजाबाद। जिले में तेजी से गिरते भू-गर्भजल स्तर को ऊंचा उठाने की कवायद जिला प्रशासन ने शुरू कर दी। जिले के 650 सरकारी भवनों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लगाया जाएगा। मनरेगा योजना के तहत जिले में सात करोड़ 47 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। पंचायतीराज विभाग ने ब्लॉकवार इसकी तैयारी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में भूगर्भजल का स्तर काफी तेजी से गिर रहा है। गिरते जलस्तर को ऊंचा उठाने के लिए जिले के प्रमुख नालों में चेकडैम का निर्माण कराने के साथ ही सरकारी भवनों की छतों पर गिरने वाले बारिश के पानी को सीधे जमीन के अंदर पहुंचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले के 650 भवनों को चिह्नित कर वहां काम कराया जाएगा। इसके लिए दो सौ पंचायत भवनों का चिह्नित किया गया है। प्रशासन की ओर से ब्लॉक मुख्यालयों पर बनी सरकारी इमारतों को भी जोड़ते हैं वहां वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के तहत ग्रामीण अंचल के सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बनाया जाएगा। ताकि जलस्तर को ऊंचा उठाया जा सके। -देवेंद्र सिंह, पीडी डीआरईडी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed