फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water crisis

पेयजल संकट पर रहना नई आबादी इंद्रानगर के लोगों ने लगाया जाम

Sat, 16 May 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
water crisis
पानी की समस्या को लेकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जाम लगाते हुए रहना नई आबादी इंद्रानगर के लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पानी की समस्या को लेकर रहना नई आबादी इंद्रानगर की महिलाओं में शनिवार को आक्रोश फैल गया। महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़क पर आ गई। रहना की पुलिया पर जाम लगा दिया। पेयजल संकट की जानकारी मिलने पर विधायक मनीष असीजा ने जलकल नि गम के अधिकारियों से बात की। मौके पर टीम भेजी। सड़क पर जाम लगाने के दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन करते दिखे।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि पिछले आठ दिनों से क्षेत्र में पानी की समस्या है। कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। अन्य मोहल्लों से पानी लेकर आना पड़ता है। लॉकडाउन के बीच लोगों ने अपनी गलियों को बंद कर रखा है। जिससे समस्या औ विकराल हो चुकी है। पिछले आठ दिनों से समस्या होने के कारण घर में पीने तक के लिए पानी नहीं है। बाजार बंद होने के कारण खरीद कर भी पानी नहीं पी सकते। विधायक मनीष असीजा ने पेयजल संकट की जानकारी होते ही जलकल निगम के अधिकारियों से बात की और मौके पर जाकर समस्या देखने को कहा। थानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को समझाकर जाम खुलवा दिया। जाम की सूचना पर जलकल विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र सत्संगी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सहायक अभियंता धर्मेंद्र सत्संगी ने बताया कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई न पहुंचने की जानकारी क्षेत्रीय लोगों द्वारा नहीं दी गई थी। जो जानकारी मिली है कि उसके अनुसार शनिवार सुबह पानी की सप्लाई बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में जेडाझाल पानी की सप्लाई सुरेश नगर पानी की टंकी से दी जाती है। हो सकता है कि बाल्व में दिक्कत आने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हुई हो। टीम को वाल्व चेक करने के लिए रहना स्कूल के पास भेजा गया है। वाल्व में दिक्कत होती है तो उसको तत्काल ठीक कराकर सप्लाई शुरु कराई जाएगी। जबकि अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई विधिवत रुप से पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed