{"_id":"5f25af478ebc3ea08a0d47cb","slug":"water-awailbility-muslim-basti-firozabad-firozabad-news-agr4531050103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो - त्योहार पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रहा पेयजल संकट, टैंकरो से जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो - त्योहार पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रहा पेयजल संकट, टैंकरो से जलापूर्ति
विज्ञापन
ईद की पूर्व संध्या पर शाही इमाम बाड़ा और छतरी वाला कुआं क्षेत्र में रात भर हुई टैंकरों से पानी की स
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ईद-उल-अजहा पर कई मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पानी का संकट रहा। इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई। इन क्षेत्रों में गंगाजल की पाइप लाइन नहीं होने के कारण पानी का संकट रहा। वहीं रामगढ़ क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप खराब होने से पानी का संकट रहा।
मुस्लिम बहुल क्षेत्र शीशग्रान, छतरी वाला कुआं, हाजीपुरा, तीस फुटा, इमामबाड़ा, नगला बरी, रामगढ़ सहित अन्य मोहल्लों में अब तक गंगाजल के लिए पाइप लाइन नहीं डाली जा सकी है। वहीं इमामाबाड़ा और इसके आसपास के क्षेत्रों में आगरा गेट स्थित पानी की टंकी से आपूर्ति दी जाती है लेकिन टंकी की दूरी करीब दो किलो मीटर से अधिक है। ऐसे में इन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पाता। ईद--उल-अजहा पर पानी की दिक्कत के मद्देनजर इन क्षेत्रों में जलकल विभाग ने शुक्रवार रात से ही टैंकरों से पानी की आपूर्ति दी गई।
सबमर्सिबल भी नहीं हो सका ठीक
रामगढ़ क्षेत्र के कुछ हिस्से में सबमर्सिबल से पानी की आपूर्ति दी जाती है। हालांकि विगत दिनों सबमर्सिबल खराब हो गया। इसकी सूचना शनिवार सुबह रामगढ़ क्षेत्र में पार्षद इरशाद सूचना जलकल विभाग को दी। इस पर रामगढ़ क्षेत्र में भी पानी की आपूर्ति टैंकरों से की गई।
विज्ञापन
रात भर पेट्रोलिंग करते रहे जलकल विभाग के कर्मचारी
फिरोजाबाद। त्योहार पर शहर को पर्याप्त आपूर्ति देने के लिए जलकल विभाग के सहायक अभियंता शिवराज टीम के साथ पेट्रोलिंग कर टंकियों को चैक करते रहे। शुक्रवार शाम चार बजे के बाद खाली टंकियाें को रात में ही भरवा दिया गया।
- जेड़ाझाल की पाइपलाइन नहीं डाली गई है और पुरानी पाइपलाइन चोक पड़ी है। पिछले कई माह से क्षेत्र में पानी का संकट है। ईद जैसे त्योहार पर टैंकरों से पानी भरने के लिए विवश होना पड़ा।
रिहान अहमद, छतरी वाला कुंआ
जुमे वाले दिन एक बूंद पानी नहीं था। रात नौ बजे के बाद टैंकर आना शुरू हुए। रात करीब एक बजे तक पानी भरा। पानी भरने के कारण बाजार जाने से भी रह गए। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
अली अहम, इमामबाड़ा
लॉकडाउन से पहले क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका। इससे क्षेत्र पानी का संकट है।
इंतखा आलम, इमामबाड़ा
रामगढ़ क्षेत्र में सबमर्सिबल खराब होने से परेशानी हुई थी। जलापूर्ति सभी क्षेत्रों में हुई है। टीमें पेट्रोलिंग करती रहीं। दिक्कत होने पर क्षेत्रों में टैंकर भेजे गए। पानी से भरे टैंकर खडे़ कर दिए गए थे।
सुरेश चंद्र, महाप्रबंधक जलकल विभाग