{"_id":"d9d60c91e85e9bf28507b36067bae50c","slug":"was-coined-in-the-case-of-potato-waste-assembly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजा सरकारी दवा से आलू बर्बादी का मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजा सरकारी दवा से आलू बर्बादी का मामला
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला क्षेत्र में सरकारी दवा का प्रयोग करने से आलू की फसल बर्बाद हो गई।
विधायक मनीष असीजा ने इस मामले को विधानसभा में उठाया। विधायक ने पीड़ित
किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
मनीष असीजा ने कहा कि टूंडला कृषि रक्षा इकाई से किसान द्वारा साइथैन एम-45 दवा जिन किसानों ने खरीदी थी उनकी 90 प्रतिशत से भी अधिक आलू की फसल बर्बाद हो गई। यह आलू बिक्री और बीज योग्य भी नहीं रहा है। किसानों का कहना है कि इस आलू को उबालने पर भी नहीं गलता है। लखनऊ की सरकारी लैब से गलत दवा को ही पास किया है। विधायक ने कहा कि दवा के खाली रैपर और शील्ड पैकेट भी किसानों के पास उपलब्ध हैं। प्रकरण की जांच किसी एजेंसी से कराने और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। मामला विधानसभा में उठाए जाने के बाद डीएम विजय किरन आनंद ने मामले की जांच डीएचओ बलजीत सिंह से कराई है।