{"_id":"d6247ba2734732da8a676e0623675aab","slug":"warrants-against-11-sp-leaders-including-azim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीम सहित 11 सपा नेताओं के खिलाफ वारंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीम सहित 11 सपा नेताओं के खिलाफ वारंट
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अजीम भाई की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। बसपा सरकार में पार्टी के किए गए आंदोलन उनके गले की फांस बन गए हैं। एक मामले में वह जेल जा चुके हैं। बवाल के एक अन्य मामले में अजीम सहित 11 सपा नेताओं के खिलाफ वारंट जारी हो गए हैं।
पूर्व विधायक अजीम भाई ने वर्ष 2007 से वर्ष 2012 के बीच बसपा सरकार के दौरान कई आंदोलन किए। इनमें रेल रोकने के साथ हाईवे जाम और तोड़फोड़ की गई। बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान, उपद्रव जैसी धाराओं में उनके खिलाफ पांच थानों रामगढ़, रसूलपुर, उत्तर, दक्षिण और मटसेना में 24 मामले दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन 16 मई को अजीम भाई की एक मामले में गिरफ्तारी हुई थी। 12 दिन उन्हें जेल में रहना पड़ा।
वर्ष 2007 में प्रदेश में बसपा की सरकार के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अजीम भाई के नेतृत्व के दौरान सपा नेताओं ने घंटाघर चौराहा पर आंदोलन किया था। उस समय कोतवाल दक्षिण बलधारी सिंह ने पूर्व विधायक अजीम भाई, राजकुमार राठौर, मुकेश बाल्मीकि, आदर्श यादव धन्नू, मेहबूब, वसीम निवासी कटरा पठानान, चंद्रपाल कुशवाहा निवासी आसफाबाद, राजकुमार उर्फ रामनिवास निवासी न्यू प्रीतम नगर, पप्पू कुरैशी निवासी हाजीपुरा, नसीम सभासद निवासी लेबर कालोनी व पूरन झा सहित अन्य लोगों के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज किया था। पुलिस सपा नेताओं को न तो गिरफ्तार कर सकी और न ही उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। इस पर न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिए हैं। थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किए हैं। 82 की कार्रवाई भी जल्द कर दी जाएगी।