फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   warning on Self-immolation , police alert

आत्मदाह की चेतावनी के बाद पुलिस रही सतर्क

Mon, 06 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 06 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
warning on Self-immolation , police alert
 पति सहित ससुरालियों के विरुद्ध शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से आहत महिला द्वारा बच्चों सहित आत्मदाह की धमकी से सोमवार को पुलिस महकमे में हड़कंप रहा। पुलिस महिला को चेतावनी तिथि से पूर्व उसे गिरफ्तार करती, उससे पूर्व ही वह घर से लापता हो गई। इससे प्रशासन में खलबली मच गयी। महिला की चेतावनी को लेकर तहसील से लेकर थाने तक पुलिस की कड़ी चौकसी रही।  
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव लखनई निवासी नेहा पुत्री सागर सिंह ने पति द्वारा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने एवं उसे अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीटकर बच्चों सहित घर से निकाल देने का ससुरालियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने छह जुलाई को बच्चो सहित थाने के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। पूर्व में ही आत्मदाह की घटना को संज्ञान में लेते हुए के थाना पुलिस चौकन्नी हो गई। सोमवार सुबह से थाने और तहसील परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। महिला की तलाश भी की गयी, लेकिन बताया गया कि महिला रविवार शाम से ही बच्चों सहित लापता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed