फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   vyapar madal firozabad

महेंद्र कुशवाह जिला महामंत्री, संजय मित्तल उपाध्यक्ष बने

Sun, 01 May 2022 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
vyapar madal firozabad
महेंद्र कुशवाह जिला महामंत्री, संजय मित्तल उपाध्यक्ष बने
विज्ञापन

व्यापार मंडल की बैठक में संगठन की सक्रियता बढ़ाए पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल जिला इकाई की जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में बैठक हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाए जाने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष बोले, संगठन को मजबूती प्रदान करने लिए जिला से लेकर विधानसभा स्तर पर रिक्त पदों को भरने की जरूरत है। उन्होंने जिला संगठन को प्रभावी बनाने के लिए महेंद्र कुशवाह को जिला महामंत्री, संजय मित्तल को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। जिला इकाई के पूर्ण गठन एक माह में होगा। बैठक मे व्यापारियों ने खाद्य विभाग, नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा भारी उत्पीड़न की शिकायतें भी व्यापारियों ने की। कहा, अधिकारी छोटी-छोटी गलती पर व्यापारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हैं जो गलत है। इस मामले में शीघ्र ही प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन,जनप्रतिनिधियों और शासन में मिलकर समस्याओं से अवगत कराएगा। व्यापारियों के सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में सोमदत्त गुप्ता, संजय गुप्ता, आलोक अग्रवाल, संजय मित्तल, बंटू जैन, सचिन जैन, जमील अहमद, राहुल कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed