फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Voting has been done in the first civic election, this time the name has been removed from the list

पहले निकाय चुनाव में कर चुके हैं मतदान,इस बार काट दिया सूची से नाम

Sun, 06 Nov 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Voting has been done in the first civic election, this time the name has been removed from the list
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव को लेकर कराए जा रहे मतदाता सूची पुर्नरीक्षण अभियान के दौरान सूची से नाम हटाने एवं नाम दर्ज कराने के लिए निगम के जीवाराम हॉल में भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने सूची से नाम कटने की शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीएम सदर के अनुुसार आपत्ति दर्ज कराने को सात नवंबर तक का अवसर है।
विज्ञापन

नगर निगम के जीवाराम हॉल में शनिवार को काफी संख्या में बीएलओ मतदाता सूची में व्याप्त खामियों को ठीक कराने में जुटे नजर आए। वहीं दूसरी और विभिन्न वार्ड और मोहल्ला की मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायत करने वालों की संख्या भी अधिक रही। कई पार्षदों ने 2017 के निकाय चुनाव में मतदान करने वाले सैकड़ों मतदाताओं के नाम इस बार सूची से काटे जाने की शिकायत की। पार्षदों का कहना था कि पुर्नरीक्षण अभियान में लगे बीएलओ ने स्थलीय सत्यापन नहीं किया। बल्कि घर बैठ कर ही सूची फाइनल की है। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

एसडीएम को शिकायती पत्र भी दिए हैं। मतदाता सूची से सैकड़ों की संख्या में लोगों के नाम काटे जाने से जुड़े ज्यादातर शिकायती पत्र नई बस्ती, चौकीगेट, आर्यनगर, नगला भाऊ और नगला विश्नू क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड के हैं। जिलाधिकारी सदर एवं उप रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम सदर मनोज कुमार के मुताबिक निकाय क्षेत्र के मतदाता पुर्नरीक्षित सूची के संबंध में आगामी सात नवंबर तक अपना दावा व आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed