फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Voting for 3370 Gram Panchayat member posts will be held on June 12

3370 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 12 जून को होगा मतदान

Tue, 01 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Voting for 3370 Gram Panchayat member posts will be held on June 12
फिरोजाबाद। जिले में रिक्त 3370 ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव कराने को मुख्य चुनाव अधिकारी पंचायत और स्थानीय निकाय मनोज कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना जारी होने के साथ डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने आरओ और एआरओ की तैनाती शुरू कर दी। छह जून से नामांकन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के 7196 ग्राम पंचायत सदस्य पदों में से 3826 पदों पर ही निर्वाचन हुआ जबकि 3370 पद रिक्त होने का परिणाम रहा कि जिले के 303 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव जीतने के बाद भी चुने प्रधान शपथ नहीं ले पाए थे। आयोग ने रिक्त सदस्यों के पद का चुनाव कराए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। जिला प्रशासन की ओर से आरओ एवं एआरओ की तैनाती प्रारंभ कर दी है। नामांकन प्रक्रिया सभी ब्लॉकों में संचालित होगी। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार छह जून को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन, इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात जून को सुबह आठ से तीन बजे तक नाम वापसी एवं इसके बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। 12 जून को सुबह सात से शाम को छह बजे तक मतदान एवं 14 जून को मतगणना संबंधित ब्लाक पर होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं स्थानीय निकाय अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि चुनाव की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

ब्लाक रिक्त पदों की संख्या
टूंडला 277
नारखी 412
फिरोजाबाद 290
जसराना 214
एका 145
हाथवंत 481
शिकोहाबाद 682
अरांव 341
मदनपुर 528
.....................................
कुल 3370
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed