फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Votes will be cast in the first phase on May 4 in the eight bodies of the district

Firozabad News: जिले की आठ निकायों में प्रथम चरण में चार मई को डाले जाएंगे वोट

Mon, 10 Apr 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Votes will be cast in the first phase on May 4 in the eight bodies of the district
फिरोजाबाद। जिले के आठ निकायों के 267 मतदान केंद्रों के 707 बूथों पर सात लाख 99 हजार 799 मतदाता चार मई को मतदान करेंगे। फिरोजबाद नगर निगम की मेयर सहित तीन पालिका एवं चार पंचायतों के चेयरमैन,70 वार्डों में पार्षद एवं 126 वार्डों में सभासदों का चुनाव करेंगे। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ पुलिस एवं प्रशासनिक मशीनरी चुनावी मोड़ में आ गई। नगर निकायों में राजनैतिक दलों की ओर से लगाए गए होर्डिंग्स वैनरों को हटाने की कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन



राज्य निर्वाचन आयुक्त पंचायत एवं स्थानीय निकाय मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवि रंजन द्वारा दस अप्रैल को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। निकायों के निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा 11 अप्रैल को अधिसूचना जारी करने के साथ नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ हो जाएगी। नगर निकायों के नामांकन 11 से 17 अप्रैल तक 11 से तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को 11 बजे से कार्य समाप्त तक होगी। नाम वापसी 20 अप्रैल को 11 बजे से तीन बजे तक होंंगे। 21 अप्रैल को 11 बजे से प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन


चार मई को सुबह सात बजे से शाम को छह बजे तक मतदान होगा। 13 मई को मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा। आयोग की अधिसूचना जारी होने के साथ रविवार को अवकाश होने के बाद भी जिला निर्वाचन कार्यालय का स्टाफ तलब कर लिया गया। चुनाव संबंधी दिशा निर्देश जारी करने का काम प्रशासन ने प्रारंभ कर दिया। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवि रंजन भी चुनाव संबंधी कामकाज निपटाते दिखाई दिए। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं स्थानीय निकाय ने कार्यालय को खोलकर आवश्यक काम निपटाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



निकाय का नाम -वार्ड -मतदान केंद्र -मतदाता
फिरोजाबाद न.निगम -70 -187 -563730 टूंडला न.पालिका -25 -16 -50401 शिकोहाबाद न.पालिका -25 -28 -99205 सिरसागंज न.पालिका -25 -07 -28943 जसराना न.पंचायत -11 -02 -11582 फरिहा न. पंचायत -10 -03 -6473
एका न. पंचायत -15 -14 -21097 मक्खनपुर न.पंचायत -15 -10 -18368
----------------------------------------------
कुल -196 -267 -799799
----------------------------------------------


कुल निकायों की संख्या-आठ
कुल मतदान केंद्रों की संख्या-267
कुल बूथों की संख्या -707
कुल पुरुष वोटर संख्या-428932
कुल महिला वोटर संख्या-370867
जिले की आठ निकायों में कुल वोटर-799799


बोले राजनैतिक दल....
-पार्टी नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। आयोग की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही शीघ्र ही निकायों के अध्यक्ष पद एवं पार्षद,सभासद पद के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। पार्टी पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। वृंदावनलाल गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा फिरोजाबाद

-समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव को पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी। भाजपा की गलत नीतियों को जनता समझ चुकी है। वह सपा के प्रत्याशियों को जिताकर नगर निकायों में सरकार बनाने का काम करेगी। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार प्रत्याशी तय किए जाएंगे - शिवराज सिंह यादव एडवोकेट जिलाध्यक्ष सपा



-बसपा नगर निकाय चुनाव पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार लड़ेगी। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके प्रत्याशियों के चयन करने के साथ ही हाईकमान की ओर से नाम तय किए जाएंगे। पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। - हेमंत प्रताप सिंह मंडल कोआर्डिनेटर आगरा

-कांग्रेस जिले की सभी आठ निकायों में प्रत्याशी उतारने का काम करेगी। इसकी तैयारी पार्टी ने हर वार्ड में की है। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार प्रत्याशियों का चयन करने के लिए पैनल भेजा जाएगा। हाईकमान की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाएंंगे। - संदीप तिवारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस



मेयर एवं पार्षद के जिला मुख्यालय पर दाखिल होंगे नामांकन
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के नामांकन जिला मुख्यालय स्थित बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय में दाखिल किए जाएंगे। जबकि नगर निगम के 70 वार्डों के नामांकन जिला निर्वाचन कार्यालय के बरामदा में दाखिल किए जाएंगें। इसके लिए वहां बैरीकेडिंग कराई जाएगी। शिकोहाबाद चेयरमैन के एसडीएम न्यायालय,सभासदों के तहसील मुख्यालय,मक्खनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के तहसीलदार न्यायालय तथा सदस्यों के तहसील मुख्यालय पर दाखिल होंगे। नगर पालिका सिरसागंज के चेयरमैन के नामांकन एसडीएम न्यायालय एवं सभासदों के तहसील मुख्यालय स्थित कक्ष में दाखिल किए जाएंगे। टूंडला चेयरमैन के नामांकन एसडीएम न्यायालय कक्ष एवं सभासदों के तहसील मुख्यालय पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नगर पंचायत जसराना चेयरमैन पद के नामांकन एसडीएम न्यायालय,एका नगर पंचायत के नायब तहसीलदार न्यायालय,नगर पंचायत फरिहा चेयरमैन पद के नामांकन तहसीलदार न्यायालय में दाखिल किए जाएंगे। जबकि तीनों नगर पंचायक के सभासद पद के नामांकन तहसील जसराना में दाखिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed