फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Voters of first Firozabad districtUsed to elect three MPs and eight MLAs

Firozabad News: पहले फिरोजाबाद जिले के मतदाता चुनते थे तीन सांसद और आठ विधायक

Mon, 18 Mar 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 18 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Voters of first Firozabad districtUsed to elect three MPs and eight MLAs
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले के मतदाता वर्ष 2009 से पहले तक तीन सांसद एवं आठ विधायक चुनने के लिए मतदान करते थे। तब जिले में चार विधानसभा पूर्ण तथा चार विधानसभा आंशिक रूप से शामिल थीं। जिले के मतदाता मैनपुरी, फिरोजाबाद एवं जलेसर लोकसभा क्षेत्र के सांसद के लिए भी मतदान करते थे। 2009 के चुनाव में विधानसभा और लोकसभा सीटों के नए परिसीमन के बाद एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीट हो गई हैं।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिला पांच फरवरी 1989 को अस्तित्व में आया था। इस जिले को बनाने में जनपद आगरा की फिरोजाबाद तहसील, मैनपुरी से शिकोहाबाद एवं जसराना तहसील को शामिल किया गया था। टूंडला के रूप एक नई तहसील बनाई गई थी। जिला बनने के बाद 1989 के लोकसभा चुनाव की बारी आई तो जिले की जनता तीन-तीन सांसदों के साथ आठ विधायकों को चुनती थी। क्योंकि जिले की दो विधान सभाएं (शिकोहाबाद-फिरोजाबाद) फिरोजाबाद लोकसभा में शामिल थीं। तथा टूंडला विधानसभा, आंशिक जलेसर, एत्मादपुर को जलेसर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा थीं। जसराना विधानसभा के साथ-साथ ही , आंशिक करहल व घिरोर के वोटर मैनपुरी सांसद का चुनाव करते थे। 2008 में आयोग से विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों का परिसीमन होने के बाद जलेसर लोकसभा क्षेत्र समाप्त हो गई। फिरोजाबाद जिले में शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्र को मिलाकर बनी थी।
विज्ञापन



अब चुनती है एक सांसद, पांच विधायक
सिरसागंज के रूप में नई विधानसभा शिकोहाबाद विधानसभा के कुछ हिस्से को काटने के साथ आंशिक करहल, घिरोर को इसी में जोड़ दिया। टूंडला विधानसभा में फिरोजाबाद का शहरी हिस्सा घटाने के साथ कुछ क्षेत्र शिकोहाबाद विधानसभा में शामिल कर दिया है। वहीं जसराना में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इस बदलाव के बाद जिले की जनता एक सांसद और पांच विधायक को चुनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिले ये चुने गए सांसद
जलेसर लोकसभा क्षेत्र
1989 चौधरी मुल्तान सिंह जनता दल
1991 स्वामी सुरेशानंद भाजपा
1996 ओमपाल सिंह निडर भाजपा
1998 प्रो.एसपी सिंह बघेल सपा
1999 प्रो. एसपी सिंह बघेल सपा
2004 प्रो. एसपी सिंह बघेल सपा

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र...
1989-उदय प्रताप सिंह जनता दल
1991-उदय प्रताप सिंह जनता पार्टी
1996-मुलायम सिंह यादव सपा
1998-चौधरी बलराम सिंह यादव सपा
1999-चौधरी बलराम सिंह यादव सपा
2004-मुलायम सिंह यादव सपा
2004 उप चुनाव धर्मेंद्र यादव सपा

फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र....
-1989-रामजीलाल सुमन जनता दल
-1991-प्रभु दयाल कठेरिया भाजपा
-1996-प्रभुदयाल कठेरिया भाजपा
-1998-प्रभुदयाल कठेरिया भाजपा
-1999-रामजीलाल सुमन सपा
-2004-रामजीलाल सुमन सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed