फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   voter list

एक से मतदाता सूची से लिंक किया जाएगा आधार कार्ड

Tue, 12 Jul 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
voter list
एक से मतदाता सूची से लिंक किया जाएगा आधार कार्ड
विज्ञापन

- निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान, रविवार को लगेगा विशेष कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची से आधार कार्ड को लिंक कराया जाएगा। यह अभियान जिले में एक अगस्त से संचालित होगा। इसके लिए बूथवार बीएलओ को प्रशिक्षण देने के साथ ही आधारकार्ड को एकत्रित किए जाने का काम किया जाएगा। इससे कई कमियां दूर हो जाएंगी। आयोग की ओर से दिशा निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
जिले में 18.53 लाख से अधिक वोटरों के आधारकार्ड को एकत्रित किए जाने के साथ ही इनकी फीडिंग कराने का काम कराया जाएगा। ताकि प्रत्येक मतदाता का आधार कार्ड फीड होगा तो यदि उसके पास दो मतदाता पहचान पत्र है तो उसका उपयोग नहीं कर सकेगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा निर्देश मिलने के बाद डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवि रंजन के निर्देशन में इसकी तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या....
--------------------------------
विधानसभा मतदाता
टूंडला -371937
जसराना -365942
फिरोजाबाद -439081
शिकोहाबाद -356624
सिरसागंज -319912
---------------------------------
कुल -18,53,496
---------------------------------
मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक किए जाने हेतु स्टाफ को प्रशिक्षण इसी माह में होगा। सूची से आधार लिंक किए जाने की प्रक्रिया एक अगस्त से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर तक संचालित होगी। चार सितंबर रविवार को प्रथम कैंप का आयोजन होगा। मतदाता सूची को आधार से लिंक कराने के लिए फार्म संख्या छह बी को भरकर जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक कुमार सिंह
एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed