फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teacher promotion process expedited; target set for completion by November 7

Firozabad News: शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया तेज, 7 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य

Fri, 23 Oct 2026 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Teacher promotion process expedited; target set for completion by November 7
- जाॅइनिंग तारीखों में हेरफेर के बाद डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में बनेगी निगरानी समिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। शासन स्तर से 7 नवंबर तक पदोन्नति की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं नगर क्षेत्र की वरिष्ठता सूची में विसंगतियां सामने आने के बाद शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
विभाग द्वारा हाल ही में जारी वरिष्ठता सूची में गंभीर लापरवाही और हेरफेर देखने को मिला है। सूची के अनुसार, वर्ष 2006 में नियुक्त शिक्षकों की जाॅइनिंग तिथि बदलकर वर्ष 2003 दर्शा दी गई है जबकि वर्ष 2013 के नियुक्त शिक्षकों की जाॅइनिंग वर्ष 2007 दिखाई गई है।
विज्ञापन

प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें बीएसए, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापक और डीएम द्वारा नामित भाषा विशेषज्ञ शामिल हैं। पदोन्नति के लिए पात्रता सूची में शिक्षकों के टीईटी उत्तीर्ण होने का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों की सूचियां मांग ली गई हैं। शिक्षकों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है और त्रुटियों को सुधारने के बाद ही अंतिम वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति की कार्रवाई पूरी की जाएगी। - अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed