{"_id":"65a39efdb877604d6e006e1c","slug":"volunteers-took-care-of-the-citys-traffic-system-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-15307-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्वयं सेवकों ने संभाली शहर की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्वयं सेवकों ने संभाली शहर की यातायात व्यवस्था
Sun, 14 Jan 2024 02:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में व्यवस्थाएं संभालने के लिए जिले से करीब 40 यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। इस कारण शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। ''अमर उजाला'' ने शनिवार के अंक में ''ट्रैफिक पुलिसकर्मी अयोध्या में, हर तरफ जाम'' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर समस्या को उठाया। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और नेहरू युवा केंद्र के 28 स्वयं सेवक (वालंटियर) को यातायात व्यवस्था में पुलिस के सहयोगी के रूप में लगाया है। शहर की यातायात व्यवस्था पिछली आठ जनवरी से पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। शुक्रवार को तो हालात ज्यादा खराब हो गए। शहर के प्रत्येक तिराहे और चौराहे पर लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ा। ''अमर उजाला'' ने यह खबर प्रकाशित की तो डीएम डाॅ. उज्ज्वल कुमार और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने इसका तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के 28 स्वयं सेवकों (वालंटियर) को यातायात व्यवस्था मेें सुधार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार की सुबह से ही चौराहे तिराहे पर तैनात सिपाही और होमगार्ड के नेतृत्व में सभी स्वयं सेवक यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गए।
ट्रैफिक के 40 जवानों की अयोध्या ड्यूटी पर जाने के बाद नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों (वालंटियर) को लगाया गया है। सभी स्वयं सेवक 26 जनवरी तक यातायात व्यवस्था संभालने में मदद करेंगे।
-अंबरीश कुमार, सीओ यातायात
विज्ञापन
ट्रैफिक के 40 जवानों की अयोध्या ड्यूटी पर जाने के बाद नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों (वालंटियर) को लगाया गया है। सभी स्वयं सेवक 26 जनवरी तक यातायात व्यवस्था संभालने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
-अंबरीश कुमार, सीओ यातायात