फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Voice raised for one nation-one election in women's conference

Firozabad News: महिला सम्मेलन में एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए बुलंद की आवाज

Tue, 22 Apr 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Voice raised for one nation-one election in women's conference
एसआरके कॉलेज में एक राष्ट्र -एक चुनाव को लेकर महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि आगरा महापौर हेमलता - फोटो : एसआरके कॉलेज में एक राष्ट्र -एक चुनाव को लेकर महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि आगरा महापौर हेमलता दिवाकर व फिरोजाबाद महापौर कामिनी राठौर व अन्य।
फिरोजाबाद। एसआरके कॉलेज ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एजुकेशन में एक राष्ट्र -एक चुनाव को लेकर फिरोजाबाद जिला एवं महानगर के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को महिला सम्मेलन हुआ। सभी ने एक राष्ट्र एक चुनाव कराने पर सहमति दी।
विज्ञापन

एसआरके कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में आगरा महापौर हेमलता दिवाकर ने एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव से प्रशासनिक तंत्र और सुरक्षाकर्मी इसमें उलझे रहते हैं। बड़ा बजट भी खर्च होता है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान विकास कार्यों में भी रुकावट आती है। कार्यक्रम संचालन जया शर्मा ने किया। जिला संयोजिका डॉ. अनुपम शर्मा ने आभार व्यक्त किया। सह संयोजक प्रियंका जैन रहीं। इस मौके पर महापौर कामिनी राठौर, कार्यक्रम अध्यक्ष शीलमणि शर्मा, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. निशी गुप्ता, चेयरमैन मक्खनपुर गीता दिवाकर, चेयरमैन सिरसागंज रंजना सिंह, डॉ. रेनू गुप्ता, तूलिका अग्रवाल, मुन्नी देवी, आकृति सहयोगी, राखी गुप्ता, केके गांधी, राम लढेती, रेणु उपाध्याय, ज्योति गुप्ता. मधुरिमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



मानव शृंखला बनाकर किया जागरूक
फिरोजाबाद। सिरसागंज की नरसिंह ग्लोबल एकेडमी में शिक्षकों सहित अन्य लोगों ने मानव शृंखला बनाकर एक देश एक चुनाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्रतिभागी हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां भी लिए हुए थे। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन केंद्र सरकार का अहम मुद्दा है। कार्यक्रम में राघवेंद्र सिंह, रंजना सिंह चेयरमैन, डॉ. शोभित सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, ज्योति गुप्ता, शिवजीत सिंह वीरू, यशपाल यादव, राजवीर सिंह, मंजेश शर्मा, पंकज राजपूत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed