फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Viral becomes serious, every third patient in OPD suffering from fever

Firozabad News: वायरल हुआ गंभीर, ओपीडी में हर तीसरा मरीज बुखार से पीड़ित

Wed, 11 Sep 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 11 Sep 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Viral becomes serious, every third patient in OPD suffering from fever
फिरोजाबाद। जिले में वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। अस्पतालों की ओपीडी में आने वाला हर तीसरा मरीज बुखार से पीडि़त है। निजी अस्पतालों के वार्ड फुल होने लगे हैं। आपात वार्ड भी 10 फीसदी तक भर गए हैं। बुखार में तेजी से मरीजों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं। बच्चों के लिवर पर बुरा असर है। कई बच्चे पीलिया से भी ग्रस्त हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को 1500 से ज्यादा मरीज आए। जो इस सीजन में अभी तक सबसे अधिक हैं। मंगलवार कोे अस्पताल में लंबी कतार देखने को मिली। अधिकांश मरीज बुखार से ही पीड़ित नजर आए। फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बुखार आने से मरीजों के लिवर और आंतों पर असर पड़ रहा है। व्यस्क लोगों के दोनों ही ऑर्गन में सूजन दिख रही है। बच्चों में भी इस तरह की समस्या आ रही है। ऐसे मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। डेंगू और मलेरिया के लक्षण जरूर मिल रहे हैं, लेकिन इस तरह के मरीज अभी कम हैं।
विज्ञापन

जलेसर रोड निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि एक सप्ताह तक तेज बुखार रहा। इस दौरान रिपोर्ट में प्लेटलेट्स भी 60 हजार तक ही रह गई। बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. एलके गुप्ता ने बताया कि कई बच्चों में बुखार के साथ पीलिया की समस्या भी बनी। नवजातों में भी इस तरह की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन

---
निजी अस्पतालों में परामर्श के लिए दो घंटे तक वेटिंग
बुखार के मरीजों का आलम यह है कि निजी अस्पतालों की जनरल ओपीडी में पर्चा बनवाने के बाद भी मरीजों को दो घंटे तक वेटिंग में लगना पड़ रहा है। इस दौरान बुखार से तपते मरीजों की हालत खराब हो रही है, सरकारी अस्पतालों में भी ऐसा ही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed