फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   villager died burn

नारखी में झोंपड़ी में सो रहे ग्रामीण की जलकर मौत

Sun, 12 Jan 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
villager died burn
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के हरदासपुर में झोंपड़ी में आग लगने से एक ग्रामीण की जलकर मौत हो गई। रविवार की शाम को परिजन खेत की ओर गए तो जली अवस्था में पड़ा देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना नारखी के हरदासपुर निवासी यतेंद्र (40) पुत्र लीलाधर गांव के बाहर स्थित खेत पर सोता था। शनिवार की शाम को वह खेत पर सोने चला गया था। लेकिन रविवार को दोपहर बाद तक घर नहीं लौटा। गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए तो झोंपड़ी जली मिली। उसी में वह पड़ा था। उन्होंने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। एसएचओ नारखी ब्रजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो झोंपड़ी में आग से पास ही रखी करब भी जल गई है। एसएचओ नारखी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाला ग्रामीण मानसिक रूप से कमजोर था। घर पर काफी कम आता था। झोंपड़ी में आग लगने के कारण उसकी जलकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed