फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Views on Braj culture, folk traditions and literature were presented in the seminar

Firozabad News: संगोष्ठी में ब्रज संस्कृति, लोक परंपराओं और साहित्य पर रखे विचार

Tue, 25 Nov 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Views on Braj culture, folk traditions and literature were presented in the seminar
एमजी कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में मौजूद लोग। 
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज में हिंदुस्तानी अकादमी उत्तर प्रदेश और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों में ब्रज संस्कृति, लोक परंपराओं और साहित्य पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

प्रो. रंजना कुलश्रेष्ठ ने ब्रज की लोक परंपराओं और विलुप्त होती सांस्कृतिक धरोहरों पर चर्चा करते हुए गीत प्रस्तुत किए। डॉ. विष्णुकांत ने ब्रज भाषा और संस्कृति से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। दूसरे सत्र में शोधार्थियों प्रतीक्षा और कृष्ण कुमार कनक ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। आगरा कॉलेज के प्रो. शिति कंठ दुबे ने ब्रज क्षेत्र की सामाजिक चेतना पर विचार रखे।
विज्ञापन

तीसरे सत्र में डॉ. गोपाल शरण शर्मा ने ब्रज क्षेत्र और अध्यात्म पर अपने विचार रखे जबकि डॉ. गुंजन ने आदिकालीन साहित्यकारों तथा ब्रज भाषा के व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डाला। शोध सारांश डॉ. प्रिया सिंह ने प्रस्तुत किया और समापन सत्र की अध्यक्षता डॉ. लवकुश द्विवेदी ने की। मंच पर प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिनी, सतीश चंद्र गुप्ता, मण्डल सचिव अनूप चंद्र जैन और उपसचिव मंजनी गुप्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed