{"_id":"7a6ecb9af222797e176e564a73e6faa1","slug":"view-officers-raise-only-ferte-use-polythene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के निगाहें फेरते ही फिर बढ़ा पॉलीथिन का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के निगाहें फेरते ही फिर बढ़ा पॉलीथिन का प्रयोग
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अफसरों ने कुछ दिन सक्रियता दिखाई, लेकिन एक बार फिर पॉलीथिन का प्रयोग बढ़ गया है। शहर के चौराहों से लेकर मुख्य बाजारों में दुकानदार धड़ल्ले से पॉलीथिन का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।
हाईकोर्ट के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पॉलीथिन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के क्रम में जिला एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा पॉलीथिन का प्रयोग रोकने को शुरुआत में सक्रियता दिखाई। व्यापारियों के साथ बैठक कर पॉलीथिन का प्रयोग न करने को अल्टीमेटम दिया गया। इसके बाद अभियान चलाकर पॉलीथिन जब्त करने के साथ दुकानदारों के चालान काटे गए। इससे कुछ दिनों तक पॉलीथिन पर प्रतिबंध का असर साफ नजर आया, लेकिन एक बार फिर दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं।
बाक्स--
यहां हो रहा पॉलीथिन का सर्वाधिक प्रयोग
सर्वाधिक पॉलीथिन का प्रयोग जनरल स्टोर, रेडीमेड गारमेंट्स, किराना स्टोर, चाय की दुकानों, फेरी वालों, नाश्ता की ठेलों पर किया जा रहा है। पॉलीथिन पर रोक लगाने को अब अफसर भी सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
थोक विक्रेता भी चोरी छिपे मांग रहे पॉलीथिन
जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा अल्टीमेटम देने के बाद भी शहर में कई थोक विक्रेता चोरी छिपे पॉलीथिन का स्टॉक मंगा रहे है। थोक विक्रेता स्टॉक को खुलेआम बिक्री न कर दुकानदारों को फुटकर में उपलब्ध करा रहे हैं।