{"_id":"652ae3e9e94c735a890c3e54","slug":"video-of-data-computer-operator-of-arto-office-taking-money-goes-viral-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-7254-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एआरटीओ कार्यालय के डाटा कंप्यूटर ऑपरेटर का रुपये लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एआरटीओ कार्यालय के डाटा कंप्यूटर ऑपरेटर का रुपये लेते वीडियो वायरल
Sun, 15 Oct 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एआरटीओ कार्यालय में तैनात डेटाबेस कंप्यूटर ऑपरेटर का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि उसने गाड़ी को ब्लैक लिस्ट से हटाने के नाम पर एक हजार रुपये की रिश्वस्त ली है। जिला मुख्यालय स्थित सहायक संभागीय परिवहन (एआरटीओ) कार्यालय के सारथी भवन में डेटाबेस ऑपरेटर का काम देखने वाले मनोज कंप्यूटर ऑपरेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल हुए वीडियो में उक्त ऑपरेटर एक हजार रुपये लेकर जेब में रखता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में फरियादी सात सौ रुपये लेने की बात कह रहा है। उक्त कर्मचारी नहीं में सिर हिलाता है तो उक्त व्यक्ति पांच-पांच सौ के दो नोट देता है। कर्मचारी रुपये शर्ट की जेब में रखता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारी भी इस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं।
इस संबंध में एआरटीओ सिद्धार्थ यादव का कहना है वीडियो वायरल होने की जानकारी संज्ञान में आई है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि दोषी पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में एआरटीओ सिद्धार्थ यादव का कहना है वीडियो वायरल होने की जानकारी संज्ञान में आई है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि दोषी पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन