फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   video has surfaced of distribution of money during campaign for civic elections in Firozabad

UP Nikay Chunav: BJP का जनसंपर्क, बांट रही लिफाफा, खोला तो निकले 500-500 के नोट! अखिलेश ने की कार्रवाई की मांग

Tue, 02 May 2023 09:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 09:20 AM IST
सार

UP Nikay Chunav: फिरोजाबाद में BJP नेता जनसंपर्क में जुटे हैं। इस दौरान लोगों को लिफाफा बांटने का एक वीडियो सामने आया है। इस लिफाफे को खोला गया तो इसमें 500-500 के नोट निकले। इस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्रवाई की मांग की है। 


 

विज्ञापन
video has surfaced of distribution of money during campaign for civic elections in Firozabad
Firozabad: भाजपा प्रत्याशी द्वारा पैसे बांटने का वीडियो आया सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान पैसे बांटने का एक वीडियो सामने आया है। इसको लेकर जिले में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। विपक्ष सत्ता पक्ष को घेर रहा है। सपा मुखिया अकिलेश यादव ने वीडियो को ट्वीट करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


जिले में इन दिनों यूपी निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। चार मई को पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे पहले सभी पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी जनता के बीच अपनी ताकत झोंकने में लगे हैं। इसी बीच वार्ड नंबर-25 से भाजपा प्रत्याशी मुनेंद्र यादव का एक वीडियो सामने आया है। यहां पर यह भी बताते चलें कि मुनेंद्र इससे पहले सपा से चुनाव जीता था। इस बार वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

लिफाफा में बांट रहे 500-500 के नोट

इस वीडियो में कार्यकर्ता एक महिला से जनसंपर्क के दौरान उसे लिफाफा पकड़ाते हैं। इसमें ऊपर की तरफ प्रत्याशी की फोटो और चुनाव निशान वाला टेंपलेट लगा होता है। महिला इसी समय लिफाफा खोलती है तो उसमें 500-500 के कुछ नोट रखे थे। यह देख वह हंसने लगती है। वहीं पास खड़ा कोई सख्स इस घटना का वीडियो बना रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन



अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग

वीडियो बनाने के बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। जो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इस वीडियो को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए सक्षम अधिकारी से तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed