फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Victims of reckless operations officers

लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज

Wed, 30 Mar 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला फीरोजाबाद
अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Victims of reckless operations officers
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम निधि केसरवानी ने लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। जिले के तीन वरिष्ठ अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुभाषचंद्र भारतीया को सेक्टर मजिस्ट्रेट निवर्तमान डीएम विजय किरन आनंद ने बनाया था। उन्होंने चुनाव के दौरान ड्यूटी करने में लापरवाही बरती थी। डीएम ने एएमए के खिलाफ शासन को पत्र भेज दिया था। इधर शासन की ओर से वर्तमान डीएम निधि केसरवानी से आरोपपत्र की पुष्टि की गई। डीएम ने कहा कि एएमए के खिलाफ शासन को पत्र भेज दिया है। इधर सिरसागंज क्षेत्र में रामकुंआ ग्राम के समीप नहर कटने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हुई थी। डीएम ने बताया कि एसडीएम सिरसागंज एवं एक्सईएन सिंचाई विभाग शिकोहाबाद को फोन किया था। एसडीएम सिरसागंज तो मौके पर पहुंच गए लेकिन एक्सईएन ने कोई ध्यान नहीं दिया। डीएम ने एक्सईएन को लापरवाही बरतने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई करने को शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड संजीव सक्सेना को कई सड़कों की जांच कराने के साथ संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस आदेश का पालन एक्सईएन के द्वारा नहीं कराया गया है। डीएम ने बताया कि प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों पर परखी व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने बुधवार को गोद ली गई ग्राम सभा खैरगढ़ व दखिनारा का निरीक्षण किया। यहां के दस आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। हाट कुक्ड खाकर भोजन की गुणवत्ता परखी। डीएम ने  अति कुपोषित बच्चे जिनके वजन में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है अतिरिक्त पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed