फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Victims met SSP and demanded action

Firozabad News: एसएसपी से मिले पीड़ित, कार्रवाई की मांग

Fri, 02 May 2025 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 May 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Victims met SSP and demanded action
सांकेतिक
बुधवार रात विवाद के बाद बिना दुल्हन के लौट गई थी बरात, दहेज के लिए शादी तोड़ने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। डीजे पर डांस के दौरान नोट लुटाने पर बुधवार रात हुए विवाद के बाद बराती और घराती आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। इसके बाद दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। शुक्रवार को इस मामले में लड़की पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है।

टूंडला के नगला गोला निवासी व्यक्ति के बेटे की शादी एक गांव निवासी युवती से तय हुई थी। बुधवार को बरात मक्खनपुर के एक गेस्ट हाउस में पहुंची थी। तभी बराती और घराती भिड़ गए। इसके बाद बरात लौट गई थी। शुक्रवार को लड़की के भाई ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। आरोप लगाया है कि शादी तय होने के बाद ही आठ लाख रुपये दिए थे। इसके बाद बरात वाले दिन लड़के पक्ष के लोग एक बाइक की मांग करने लगे। इस पर बाइक देने में असमर्थता जताई तो बरात में आए कुछ लोग मारपीट करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसी दौरान लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर वापस चले गए थे। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed