{"_id":"69e3774d96500e31a202729c","slug":"vhp-bajrang-dal-demonstrated-at-the-headquarters-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-172745-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विहिप-बजरंग दल ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विहिप-बजरंग दल ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Sat, 18 Apr 2026 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विहिप और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से धर्मांतरण के विरुद्ध एक युद्ध के तहत शनिवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए इसको प्रभावी ढंग से रोकने की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विहिप के प्रांत सहमंत्री राकेश त्यागी एवं विभाग संगठन मंत्री कपिल के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकेश त्यागी ने कहा कि यदि समाज आज भी संगठित नहीं हुआ। तो आने वाले समय में पूरे समाज को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बजरंग दल के जिला सह संयोजक करन सिंह, विभाग मंत्री शशिकांत शर्मा, विभाग सत्संग प्रमुख दिनेश, विहिप जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, महेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष शिकोहाबाद एवं जिला मंत्री शैलेन्द्र कुलश्रेष्ठ, तेजेंद्र चौहान,धर्मेंद्र, दीपक, नितिन आर्य, मनोज शर्मा, रवि, कमल पालीवाल, अंकित लहरी, गौरव कुलश्रेष्ठ, आदर्श, रवि शर्मा, देशदीपक शामिल थे। संवाद